{"_id":"69b5ba6e98f540379b010fc8","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-129973-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: पोस्ट ग्रेजुएट युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: पोस्ट ग्रेजुएट युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दे सरकार
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sun, 15 Mar 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़ाई-लिखाई के बावजूद युवा रोजगार के लिए दर-दर की ठोकरें खाने के लिए मजबूर
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। जम्मू-कश्मीर प्रदेश में बेरोजगारी बहुत बड़ी समस्या है। पढ़ाई-लिखाई के बावजूद युवा रोजगार के लिए दर-दर की ठोकरें खाने के लिए मजबूर हैं। उपमंडल के बेरोजगार युवाओं ने सरकार से बेरोजगारी भत्ता उपलब्ध करवाने की मांग की है।
अर्थशास्त्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर चुके कृपाल ने बताया कि वर्ष 2019 में उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की थी जिसके बाद आज तक उनकी नौकरी नहीं लग पाई है। बग्गन लोअर पंचायत के बब्बू शर्मा ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2020 में इकोनॉमिक्स में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की थी जिसके बाद उन्होंने कई जगह नौकरी के लिए आवेदन किया लेकिन आज तक नौकरी नहीं मिल पाई जिसकी वजह से वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। किशनपुर गांव के रोहित ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2018 में हिंदी में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की थी लेकिन आज तक सरकारी नौकरी नहीं मिल पाई है। वह पिछले 8 वर्षों से घर पर बेरोजगार बैठे हैं।
सुशांत गुप्ता ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2019 में अर्थशास्त्र में पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री हासिल की थी लेकिन उन्हें सरकारी या किसी निजी सेक्टर में नौकरी नहीं मिल पाई है जिसकी वजह से उन्हें परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। युवाओं ने बताया कि 6 वर्ष पूर्व सरकार की ओर से जम्मू कश्मीर के सभी पोस्ट ग्रेजुएट युवा और युक्तियां का आकलन किया गया था जिससे उन्हें यह आस बंधी थी कि सरकार की ओर से उन्हें रोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा या बेरोजगारी भत्ता मिलेगा। सरकार की ओर से बेरोजगार पोस्ट ग्रेजुएट युवा और युवतियों की सुध नहीं ली गई। पोस्ट ग्रेजुएशन कर चुके युवाओं ने सरकार से मांग की है कि उन्हें बेरोजगारी भत्ता जारी किया जाए जिससे उन्हें राहत मिल सके। इस संदर्भ में उन्होंने जम्मू-कश्मीर प्रदेश के उपराज्यपाल संज्ञान लेने की मांग की है।
Trending Videos