{"_id":"69bb0e43f792619110019aeb","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-130102-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: बिलावर में बारिश, लोगों ने फिर पहने गर्म कपड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: बिलावर में बारिश, लोगों ने फिर पहने गर्म कपड़े
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Thu, 19 Mar 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
बारिश और बर्फबारी के बाद बढ़ी ठंड से बनी उपमंडल के एक स्कूल विद्यार्थियों को आग जलाकर ठंड से ब
- फोटो : Samvad
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। मौसम ने बुधवार को अचानक करवट ली। दिन की शुरुआत आसमान पर छाए घने बादलों के साथ हुई लेकिन दोपहर 1:00 बजे ठंडी हवाओं और बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बारिश शुरू हो गई। इससे उपमंडल के तापमान में गिरावट दर्ज की गई और ठंड में इजाफा हुआ। इस बदलाव ने लोगों को एक बार फिर गर्म कपड़े पहनने पर मजबूर कर दिया।
शाम 5:00 बजे बारिश लगातार जारी रही। इसको किसानों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है। खासकर गेहूं की फसल को इससे फायदा मिलने की उम्मीद है। स्थानीय सुभाष चंद्र, सरदारी लाल, नीलम कुमार और अजय शर्मा ने बताया कि उन्हें इस तरह के मौसम के बदलाव की उम्मीद नहीं थी। विभाग ने आने वाले दिनों में सर्द हवाओं का असर बने रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई है।
Trending Videos