{"_id":"69dc0400d9974d765d0cdcb9","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-130953-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व और खालसा साजना दिवस पर होगा धार्मिक आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व और खालसा साजना दिवस पर होगा धार्मिक आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Mon, 13 Apr 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
खालसा साजना दिवस कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते जिला गुरुद्वारा प्रअंधक कमेटी के प्रधान चरण
विज्ञापन
कठुआ। गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व और खालसा साजना दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुखर्जी चौक के गुरुद्वारा सिंह सभा में इस बार दोनों पर्व एक साथ मनाए जाएंगे। यह जानकारी जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान चरणजीत सिंह भोला ने दी।
उन्होंने बताया कि गुरु नानक देव का जन्म 15 अप्रैल 1469 को हुआ था जबकि खालसा साजना दिवस 14 अप्रैल 1699 को गुरु गोबिंद सिंह ने मनाया था। इसी परंपरा को ध्यान में रखते हुए कठुआ गुरुद्वारा सिंह सभा में 12 अप्रैल से अखंड पाठ साहिब की शुरुआत की गई है। इसका समापन 14 अप्रैल को सुबह 9:00 बजे होगा।
उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल को सुबह 9:30 बजे से 11.30 बजे तक कीर्तन दरबार लगाया जाएगा। इसमें श्रीनगर से आए भाई कुलदीप सिंह, कठुआ के रागी भाई बलजीत सिंह और भाई सुमेरिंदर सिंह कीर्तन प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने संगत से अपील की है कि वे इस पवित्र अवसर पर बड़ी संख्या में शामिल होकर गुरु घर की सेवा का लाभ उठाएं। इसके अतिरिक्त जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के तय कार्यक्रम के अनुसार खालसा साजना दिवस के जिला स्तर पर होने वाला मुख्य कार्यक्रम जसरोटा के गुरुद्वारा साहिब में करवाया जाएगा।
Trending Videos