{"_id":"69dc043c1fa15a29f504e2b1","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1010-130942-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: बनी में बैसाखी मेले की तैयारियां पूरी, आज होगा शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: बनी में बैसाखी मेले की तैयारियां पूरी, आज होगा शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Mon, 13 Apr 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले दिन विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी पेश करेंगे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
बनी। बैसाखी मेले को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। 13 अप्रैल को एसडीएम संदीप कुमार शर्मा सुबह 10:30 बजे मेले का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहेंगे।
कार्यक्रम में पूर्व डीडीसी सदस्य रीता देवी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में आमंत्रित किया गया है। मेले के पहले दिन विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देंगे। साथ ही नशे के खिलाफ विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें युवा पीढ़ी को जागरूक करने का संदेश दिया जाएगा। विभिन्न सरकारी विभागों की तरफ से जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए जाएंगे। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश और स्थानीय कलाकार प्रस्तुतियां देंगे जो मेले का मुख्य आकर्षण रहेंगी।
14 अप्रैल को होंगे विशेष कार्यक्रम
मेले के दूसरे दिन 14 अप्रैल को कार्यक्रम और अधिक भव्य रूप में आयोजित किए जाएंगे। इस दिन विधायक बनी डॉ. रामेश्वर सिंह और एंटी करप्शन ब्यूरो जम्मू के निदेशक शक्ति पाठक मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इसके साथ कई वरिष्ठ अधिकारी, राजनीतिक प्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता भी गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में उपस्थित रहेंगे। साथ ही ‘बैसाखी बंपर’ कार्यक्रम, मुख्य अतिथियों का संबोधन और विजेताओं को पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। बैसाखी उत्सव कमेटी के अध्यक्ष मोतीराम ने बताया कि मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। आयोजन स्थल को भव्य व आकर्षक रूप दिया गया है। उन्होंने कहा कि मेले को पारंपरिक और पवित्र स्वरूप में आयोजित करने के लिए विशेष ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं और दर्शकों की सुविधा के लिए साफ-सफाई, पेयजल, सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया गया है। साथ ही विभिन्न विभागों के सहयोग से मेले को सुव्यवस्थित और यादगार बनाने के प्रयास किए गए हैं।
Trending Videos