{"_id":"69e6943f7546dc5b7a0513b0","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-131214-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: जम्मू पठानकोट हाईवे पर पलटा टमाटर से भरा ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: जम्मू पठानकोट हाईवे पर पलटा टमाटर से भरा ट्रक
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Tue, 21 Apr 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग पर खरोट मोड़ के पास पलटा ट्रक। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जम्मू-पठानकोट हाईवे पर टमाटर से भरा ट्रक पलट गया। हादसा रविवार देर रात को खरोट मोड़ के पास हुआ।
चालक ने बताया कि वह ट्रक पर नासिक से लोड किया टमाटर लेकर आ रहा था। इसे जम्मू की नरवाल मंडी में खाली करना था। रविवार रात 11 बजे निर्माणाधीन हाईवे पर डायवर्शन की ओर मुड़ा तो ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे ट्रक में लोड करीब 20 टन टमाटर नीचे बिखर गया है और ट्रक को भी नुकसान पहुंचा है।
स्थानीय निवासी राजेंद्र कुमार ने बताया कि दुर्घटना के दौरान ट्रक के एक साइड के सभी टायर उतर गए और नाले में जा घुसे। ट्रक खंभों पर पलटने के कारण एक तरफ झुक गया है जिससे नुकसान कम हुआ। अगर ट्रक पूरी तरह से पलटता तो इससे जान का नुकसान हो सकता था। उन्होंने हाईवे का निर्माण जल्द पूरा करने की मांग की है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X