{"_id":"6a32f8aa0c65f061c004d6c0","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-133247-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: खेत बचाओ अभियान के तहत हीरानगर में चला जागरुकता कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: खेत बचाओ अभियान के तहत हीरानगर में चला जागरुकता कार्यक्रम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कृषि भूमि को गैर-कृषि गतिविधियों में परिवर्तित होने से बचाने पर दिया गया जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। कृषि भूमि को गैर-कृषि गतिविधियों में परिवर्तित होने से बचाने के प्रति किसानों को जागरूक किया गया। कृषि विभाग कठुआ की ओर से हीरानगर जोन में खेत बचाओ अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते शहरीकरण और विकास कार्यों के कारण कृषि भूमि का क्षेत्रफल लगातार घट रहा है। इससे भविष्य में खाद्य सुरक्षा और पर्यावरण संतुलन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने किसानों और आम नागरिकों से उपजाऊ कृषि भूमि को संरक्षित रखने और उसका उपयोग केवल कृषि कार्यों के लिए करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती की आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी गई और कृषि भूमि की उत्पादकता बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की गई। इसके साथ ही केंद्र एवं प्रदेश सरकार की ओर से किसानों के हित में संचालित विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की गई।
वक्ताओं ने कहा कि कृषि भूमि का संरक्षण न केवल वर्तमान बल्कि आने वाली पीढ़ियों की खाद्य आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने किसानों से कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने और खेत बचाओ अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप देने की अपील की। इसमें विधायक हीरानगर विजय कुमार शर्मा, मुख्य कृषि अधिकारी कठुआ समेत कई अधिकारी और किसान उपस्थित थे।