सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले आठ मकान मालिकों के खिलाफ एफआईआर

विज्ञापन
jammu kashmir news
विज्ञापन
तीन जुलाई से शुरू हो रही श्री अमरनाथ यात्रा से पहले पुलिस बरत रही चौकसी

संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। तीन जुलाई से शुरू हो रही श्री अमरनाथ यात्रा से पहले पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए आठ मकान मालिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने यह कार्रवाई किरायेदारों का सत्यापन न करवाने पर की है।

दरअसल पुलिस की ओर से बाहरी राज्यों से आये किरायेदारों और घरेलू सहायकों के सत्यापन के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान कठुआ पुलिस टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में जांच की। अभियान के दौरान पाया गया कि कई मकान मालिकों ने अपने किरायेदारों की जानकारी पुलिस से साझा नहीं की है, जिसके चलते उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। अधिकारियों ने बताया कि जिला मजिस्ट्रेट की ओर से पूर्व में ही किरायेदारों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य करने के आदेश जारी किए थे। इसके बावजूद संबंधित मकान मालिकों ने आदेशों का पालन नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहिता शर्मा ने जिले के सभी नागरिकों, मकान मालिकों और भूमि मालिकों से अपील की है कि वे अपने किरायेदारों और घरेलू सहायकों का सत्यापन अनिवार्य रूप से करवाएं तथा उनकी पूरी जानकारी निकटतम पुलिस थाने में उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि समय पर पुलिस सत्यापन करवाना कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए बेहद जरूरी है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इसकी अनदेखी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed