{"_id":"69c1ae6d749a4c281c037712","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-130268-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: हटली मोड़ में एनएचएआई ने लगाए मेटल बीम क्रैश बैरियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: हटली मोड़ में एनएचएआई ने लगाए मेटल बीम क्रैश बैरियर
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Tue, 24 Mar 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
हाईवे के डिवाइडर पर लगाए जा रहे मेटल बीम क्रैश बैरियरसंवाद
- फोटो : samvad
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। नेशनल हाईवे प्राधिकरण ने हटली मोड़ पर सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मेटल बीम क्रैश बैरियर लगाने का काम शुरू कर दिया है। यह कदम उन जगहों पर उठाया गया है जहां लोग और पशु पैदल हाईवे को पार करते हैं और अक्सर हादसे रिपोर्ट होते रहे हैं। हटली मोड़ पर हाईवे डिवाइडर चुनौतीपूर्ण साबित होता रहा है। वाहनों की हाईवे पर तेज रफतार के बीच हाईवे पार कर आने वाले या पशु कई बार बड़े हादसों का कारण बन चुके हैं।
खासकर सीटीएम के पास ब्लैक स्पॉट बन चुका था। ऐसे में पिछले दिनों जहां क्षेत्र से अतिक्रमण हटाया गया वहीं सुरक्षित परिवहन के लिए अब हाईवे प्राधिकरण ने डिवाइडर पर मैटल बीम क्रैश बैरियर स्थापित करने का काम तेज कर दिया है।
स्थानीय निवासियों और राहगीरों ने इस पहल का स्वागत किया है। उनका कहना है कि लंबे समय से इस स्थान पर बैरियर लगाने की मांग की जा रही थी। इससे हादसों में कमी आएगी।
Trending Videos