{"_id":"69c1aef0614c02b10e0e5bcc","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-130259-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: मैदानी इलाकों में दिनभर खिली रही धूप, पहाड़ों पर हुई ओलों की बौछार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: मैदानी इलाकों में दिनभर खिली रही धूप, पहाड़ों पर हुई ओलों की बौछार
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Tue, 24 Mar 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
जोडेयां माता के दरबार में हुई ओलावृष्टिजागरूक पाठक
- फोटो : samvad
विज्ञापन
लोहाई मल्हार और बनी के कई इलाकों में हुई ओलावृष्टि और बारिश
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिले में सोमवार को मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाए। मैदानों में दिनभर साफ आसमान और धूप खिली रही वहीं पहाड़ी इलाकों में अचानक मौसम ने करवट बदल ली। लोहाई मल्हार और बनी सब डिवीजन के कई क्षेत्रों में दोपहर के समय तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि दर्ज की गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार ओलों की बौछार से खेतों और बागानों में खड़े पौधों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। खासकर फलदार पौधों पर फूल खिलने का समय चल रहा था। ऐसे में ओलावृष्टि ने किसानों और बागवानों की चिंता बढ़ा दी है। कई जगहों पर फूल झड़ने और पौधों को क्षति पहुंचने की जानकारी मिली है। अधिकारियों के अनुसार किसी भी क्षेत्र से नुकसान की ज्यादा जानकारी नहीं है। मैदानों में साफ मौसम से लोगों ने राहत की सांस ली और सामान्य गतिविधियां सुचारु रूप से चलती रहीं। मैदानों में पिछले दो दिन में सात से आठ डिग्री सेल्सियस तक पारे में उछाल आया है।
Trending Videos