{"_id":"69c1af3c96c1bcf7560180ca","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-130275-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: भक्तों का उत्साह चरम पर...पांचवें स्वरूप स्कंदमाता की आराधना की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: भक्तों का उत्साह चरम पर...पांचवें स्वरूप स्कंदमाता की आराधना की
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Tue, 24 Mar 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
माता सुकराला देवी मंदिर में दर्शनके लिए लगी कतारेंसंवाद
- फोटो : samvad
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना का पर्व चैत्र नवरात्र पर भक्तों का उत्साह चरम पर है। पर्व के चलते मंदिरों में सुबह से शुरू होने भक्तों के आने का सिलसिला जारी है। सोमवार को जिले भर के देवी मंदिरों में माता के पांचवे स्वरूप स्कंदमाता की आराधना की गई। इस दौरान जहां युवाओं ने पूरी ऊर्जा के साथ जयघोष कर मां के प्रति अपनी आस्था प्रदर्शित की। वहीं इस दौरान बड़ी संख्या में भक्त माता के ध्यान में लीन दिखाई दिए।
नगरी स्थित माता बाला सुंदरी मंदिर और जसरोटा स्थित काली माता के दरबार में पूजन करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही। इन मंदिरों में जहां लोगों ने माता के दर्शन किए, वहीं मंदिरों में होने वाले धार्मिक आयोजनों में हिस्सा लिया। इसके चलते वहां भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। इसके अलावा बाला सुंदरी बिलावर, शेर कोटला स्थित चंडिका माता मंदिर, काली माता मंदिर जांड़ी, चन्नग्रां स्थित बुआ दाती मंदिर, लखनपुर में काली माता मंदिर, जोड़ेयां माता मंदिर सहित अन्य मंदिरों में दिन भर भक्तों का तांता लगा रहा है।
Trending Videos