{"_id":"69d5755c051697ef2a0869d5","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-130793-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: अरुण जेटली मल्टी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स को जल्द हस्तांतरित की जाए घास चराई भूमि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: अरुण जेटली मल्टी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स को जल्द हस्तांतरित की जाए घास चराई भूमि
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Wed, 08 Apr 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। हीरानगर विधायक एडवोकेट विजय कुमार शर्मा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात कर क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा की।
मुलाकात के दौरान विधायक ने अरुण जेटली मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए 107 कनाल घास चराई भूमि के शीघ्र हस्तांतरण की मांग उठाई। इसके दस्तावेज वित्त विभाग को भेजे जा चुके हैं। विधायक ने बताया कि बीसीसीआई इसे राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के लिए स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बनाएगा। ऐसे में जमीन हस्तांतरित होने पर प्रक्रिया में तेजी आएगी जिसके प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
विधायक ने इसके अलावा हीरानगर उपजिला अस्पताल की अपग्रेडेशन और मिनी सचिवालय हीरानगर का मुद्दा भी उठाया जिसके लिए 12 और 18 करोड़ की राशि निर्धारित की गई है। विधायक ने मिनी स्टेडियम हीरानगर के विकास पर भी जोर दिया और बताया कि क्षेत्र के हॉकी व फुटबॉल खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में हीरानगर के इस स्टेडियम को अपग्रेड किया जाना चाहिए और सीमावर्ती हीरानगर जिले में खेल सुविधाओं को विस्तार दिया जाना चाहिए।
विजय कुमार शर्मा ने मुख्यमंत्री के समक्ष हीरानगर में उपजिला अस्पताल और मिनी सचिवालय की स्थापना को प्राथमिकता देने की अपील की। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं और प्रशासनिक ढांचे को मजबूती मिलेगी। एक ही छत के नीचे विभागों के कार्यालय होने से लोगों की समस्याओं का समाधान हो सकेगा।
Trending Videos