{"_id":"69b5b9bab843a8866b0eefac","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1009-129976-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: मढ़ीन इलाके से तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने चक शामा इलाके में की थी नाकेबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: मढ़ीन इलाके से तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने चक शामा इलाके में की थी नाकेबंदी
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sun, 15 Mar 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। मढ़ीन इलाके के चक शामा गांव से पुलिस ने 72.29 ग्राम हेरोइन के साथ एक और नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस को तस्कर की लंबे समय से तलाश थी। वहीं, पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी है। बता दें कि 6 मार्च को पुलिस ने इसी इलाके से एक अन्य आरोपी तस्कर को नशे के साथ गिरफ्तार किया था।
मढ़ीन पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके में एक नशा तस्कर हेरोइन की तस्करी करने की फिराक में था। इसके बाद पुलिस चौकी मढ़ीन प्रभारी गुलशन प्रताप सिंह के नेतृत्व गठित टीम ने आरोपी तस्कर को चक शामा में नाका लगाकर जांच शुरू की। इस दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति सुल्तान अहमद निवासी हरिया चक को रोककर तलाशी ली। इस दौरान उससे 72.29 ग्राम हेरोइन बरामद की जिसे पुलिस ने मौके पर जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ राजबाग थाना में मामला दर्ज कर उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गत 6 मार्च को पुलिस ने इस इलाके से एक अन्य आरोपी बाग हुसैन निवासी मुकंदपुर मढ़ीन को गिरफ्तार किया था।
Trending Videos