सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: माता बाला सुंदरी मंदिर परिसर में डॉरमेट्री व गेस्ट हाउस का हुआ शिलान्यास

संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sun, 15 Mar 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir news
विज्ञापन
श्रद्धालुओं को बेहतर आवासीय सुविधा के साथ-साथ तीर्थ पर्यटन को भी मिलेगा बढ़ावा
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। नगरी परोल स्थित माता बाला सुंदरी मंदिर परिसर में डॉरमेट्री सहित गेस्ट हाउस निर्माण का शिलान्यास किया गया। शनिवार को इसका शिलान्यास विधायक डॉ. भारत भूषण ने किया। यह परियोजना लगभग 1 करोड़ 25 लाख की लागत से पूरी होगी।

विधायक ने कहा कि माता बाला सुंदरी मंदिर में हर वर्ष लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं को ठहरने की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस डॉरमेट्री और गेस्ट हाउस का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। उन्होंने कहा कि धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर सुविधाओं का विकास सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है, ताकि यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि इस सुविधाओं से न केवल जहां आने श्रद्धालुओं को आरामदायक आवासीय सुविधा मिलेगी, बल्कि इससे जिले में तीर्थ पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। विधायक ने बताया कि कठुआ विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और सार्वजनिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कई विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र के कल्याण और विकास के लिए काम करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। विकास कार्यों के शिलान्यास पर अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त सुरेंद्र मोहन शर्मा, उप निदेशक पर्यटन जम्मू ममता शर्मा, तहसीलदार नगरी आना जम्वाल, सहायक निदेशक पर्यटन (सांबा-कठुआ) डॉ. राजेश रैना, ब्लॉक विकास अधिकारी नगरीप्रदीप शर्मा, कार्यकारी अधिकारी नगर समिति नगरी परोल पृथ्वी राज सांगरा मौके पर उपस्थित रहे। वहीं, मंडल प्रधान नगरी रवि अंडोत्रा, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह सहित स्थानीय लोगों ने धार्मिक स्थल पर सुविधाओं के विकास के लिए विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed