{"_id":"69b5b693b6f9d45493048a2a","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1009-130001-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: मौखिक प्रस्तुति में रितिका और पोस्टर प्रतियोगिता में सिमरन रही प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: मौखिक प्रस्तुति में रितिका और पोस्टर प्रतियोगिता में सिमरन रही प्रथम
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sun, 15 Mar 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। राजकीय गिरधारी लाल डोगरा मेमोरियल कॉलेज हीरानगर में अंतरराष्ट्रीय दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों को गणित के महत्व और इसे रचनात्मक तरीके से समझने और अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर पोस्टर बनाने और मौखिक प्रस्तुति प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
पोस्टर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने विज्ञान, तकनीक, इंजीनियरिंग, अर्थशास्त्र तथा दैनिक जीवन में गणित के उपयोग को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। वहीं मौखिक प्रस्तुति प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने प्रसिद्ध गणितज्ञों के जीवन, उनके संघर्ष और गणित के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान पर अपने विचार प्रस्तुत किए। मौखिक प्रस्तुति प्रतियोगिता में रितिका शर्मा ने पहला स्थान हासिल किया, वहीं सोनाली राजपूत ने दूसरा और चाहत गुप्ता तीसरे स्थान पर रही। पोस्टर प्रस्तुति प्रतियोगिता मेंसिमरन बनोत्रा ने प्रथम, शावी शर्मा ने दूसरा तथा चाहत गुप्ता ने तीसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम की शुरुआत गणित विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. देविया नारानिया ने गणित के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गणित हमें दुनिया को समझने और वास्तविक जीवन की समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वहीं, प्रधानाचार्य डॉ. प्रज्ञा खन्ना ने विद्यार्थियों को गणित तथा शोध के क्षेत्र में गहरी रुचि विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
Trending Videos