सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: पात्र मतदाताओं के अधिकतम पंजीकरण पर जोर दिया

संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Thu, 02 Apr 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir news
विज्ञापन
एसडीएम ने पंचायत मतदाता सूचियों के लिए चल रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर की समीक्षा बैठक
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। एसडीएम फुलैल सिंह ने पंचायत मतदाता सूचियों के लिए चल रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने पंचायत मतदाता सूचियों में पात्र मतदाताओं के अधिकतम पंजीकरण पर जोर दिया। उन्होंने पंचायत निर्वाचन बूथ अधिकारी (पीईबीओ) को निर्देश दिए कि वे 1 अप्रैल तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पात्र नागरिकों की पहचान कर उनका नाम मतदाता सूची में शामिल करना सुनिश्चित करें।

बैठक में हीरानगर, मढ़ीन और डिंगा अंब के ब्लॉक विकास अधिकारी (बीडीओ) एवं सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (एईआरओ) व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहे जबकि पंचायत निर्वाचन बूथ अधिकारी (पीईबीओ) वर्चुअल माध्यम से बैठक में जुड़े। इसके अलावा उन्होंने नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, प्रविष्टियों में संशोधन, अपात्र नामों को हटाने तथा मतदाताओं के स्थानांतरण से संबंधित आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों को पुनरीक्षण कार्य की नियमित निगरानी करने और समय पर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि उपमंडल के मतदान केंद्रों पर हर सप्ताह के दो दिन विशेष कैंप लगाए जाएंगे। लोगों को इन कैंपों का लाभ लेना चाहिए। यह कैंप आगामी 3 और 4 अप्रैल, 11 और 12 अप्रैल, 18 और 19 अप्रैल और 25 व 26 अप्रैल को आयोजित किए जाएंगे। एसडीएम ने सभी पंचायत निर्वाचन बूथ अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इन कैंपों के कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed