{"_id":"69d2bfb78f5f7eb8e00c1316","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1010-130700-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: भूस्खलन से बनी-बसोहली मार्ग चार घंटे बंद, यातायात प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: भूस्खलन से बनी-बसोहली मार्ग चार घंटे बंद, यातायात प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Mon, 06 Apr 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
बनी-बसोहली मार्ग पर आए मलबे को कटाने में लगी मशीन। संवाद
विज्ञापन
मौके पर पहुंची टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद किया मार्ग को बहाल
डग्गर और भंडार मार्ग सहित कई स्थानों पर सड़कें बंद रहने से लोगों को आवाजाही में आई दिक्कतें
संवाद न्यूज एजेंसी
बनी। भूस्खलन के कारण बनी-बसोहली मार्ग सड़क पर मलबा गिरने से चार घंटे तक बाधित रहा। मौके पर पहुंची टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग को बहाल किया।
पिछले दो दिन से लगातार हो रही बारिश के बाद रविवार को सत्तासर नाले के पास भूस्खलन से सड़क पर मलबा, मिट्टी और पत्थर आ गिरे। इससे मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। बनी क्षेत्र की अन्य सड़कें भी प्रभावित रहीं। डग्गर और भंडार मार्ग सहित कई स्थानों पर सड़कें बंद रहने से लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जगह-जगह पर नालों के स्थान पर सड़क पर मिट्टी और पत्थर जमा हो गए।
मुझे डग्गर से बनी पहुंचना था लेकिन रास्ते में काफी समय लग गया। जगह-जगह पर नालों के पास सड़क पर मिट्टी और पत्थर थे जिससे आवागमन बेहद मुश्किल हो गया।
-विपिन कुमार, यात्री
सड़क काफी फिसलन भरी हो चुकी है और कई जगह पर हालत ऐसी है कि बहुत सावधानी से सफर करना पड़ रहा है। थोड़ी सी लापरवाही भी दुर्घटना का कारण बन सकती है।
- मुकेश कुमार, निवासी भंडार
कोट
संबंधित विभागों के मार्ग को बहाल करने के प्रयास जारी हैं। लोगों से अपील है कि खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचें।
- संदीप कुमार, एसडीएम बनी
सड़क को खोलने में समय इसलिए लगा क्योंकि मशीनरी को दूसरे स्थान से मौके पर लाना पड़ा। इसमें कुछ देरी हुई। पहले से ही सभी मशीनरी और ऑपरेटर को अलर्ट पर रखा हुआ है। मौसम खराब होते ही संभावित भूस्खलन वाले स्थानों पर मशीनरी तैनात कर दी है।
- जीतनेश मीणा, बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन
Trending Videos