{"_id":"69d6b98d10b39924350ccde6","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1009-130830-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: पुलिस रिमांड में चोरों ने सात अन्य बाइकों की चोरी कबूली, नौ मोटरसाइकिल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: पुलिस रिमांड में चोरों ने सात अन्य बाइकों की चोरी कबूली, नौ मोटरसाइकिल बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Thu, 09 Apr 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। मोटरसाइकिल चोरी के मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों से पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस रिमांड के दौरान दोनों चोरों ने सात अन्य बाइकों की चोरी कबूल की है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर सभी मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। अब कुल बरामद बाइकों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है।
सिटी थाना प्रभारी आशीष शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों को गत सोमवार, 6 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद अदालत से 10 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने सात और मोटरसाइकिल चोरी करने की बात स्वीकार की। उन्होंने बताया कि पुलिस को पहले से ही संदेह था कि दोनों आरोपी अन्य चोरी की वारदातों में भी शामिल हो सकते हैं, जिसके चलते विस्तृत पूछताछ के लिए लंबा रिमांड लिया गया। आरोपियों की पहचान द्वारिका प्रसाद निवासी धलौटी और केशव शर्मा निवासी हमीरपुर घलौटी के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने आरोपियों की निशानदेही पर विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर सभी चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ अभी भी जारी है।
Trending Videos