सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu Kashmir news

Kathua News: 11 डी-वाट्स को मिली प्रशासनिक मंजूरी

विज्ञापन
jammu Kashmir news
विज्ञापन
ब्लॉक बरनोटी के तीन, हीरानगर और डुग्गन के एक-एक यूनिट स्थापित करने के कार्य आवंटित
Trending Videos



गोल्डी शर्मा
कठुआ। जिले के ग्रामीण इलाकों में स्वच्छता और अपशिष्ट जल प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में ग्रामीण विकास विभाग ने महत्वपूर्ण पहल की है। सरकार द्वारा गत वित्तीय वर्ष स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले के लिए मंजूर 15 विकेंद्रित अपशिष्ट जल उपचार इकाइयों (डी-वाट्स) में से 11 को प्रशासनिक मंजूरी मिल चुकी है। प्रत्येक डी-वाट्स यूनिट लगभग 15 से 20 लाख रुपये की लागत से स्थापित की जाएगी।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त 11 डी-वाट्स में से तीन इकाइयां ब्लॉक बरनोटी में स्थापित की जा रहे हैं। इसके अलावा ब्लॉक हीरानगर और डुग्गन में एक-एक यूनिट लगाने का कार्य भी आवंटित कर दिया गया है। इन पांचों इकाइयों के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य संबंधित एजेंसियों को सौंप दिया गया है। इन सभी यूनिट की क्षमता 15 किलोलीटर प्रति दिन होगी, जो एक दिन में 15 हजार लीटर अपशिष्ट पानी को दोबारा इस्तेमाल करने योग्य बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों के अनुसार, शेष छह डी-वाट्स इकाइयों के निर्माण कार्य को आवंटित करने की प्रक्रिया अभी जारी है। इनका निर्माण कार्य जल्द ही आवंटित किया जाएगा। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि इन इकाइयों का स्थापित करने का उद्देश्य गांवों निकलने वाले गंदे पानी का स्थानीय स्तर पर उपचार करना है, ताकि उसे दोबारा उपयोग में लाया जा सके। उपचारित जल का उपयोग सिंचाई, पौधारोपण और अन्य गैर-पेय कार्यों में किया जा सकेगा। इससे खुले में बहने वाले दूषित पानी पर रोक लगेगी और आसपास के जल स्रोतों के प्रदूषित होने की आशंका भी कम होगी।

--------------------------------------------------------
......11 स्वीकृत प्रदान डी-वाट्स युनिट


ब्लॉक स्थान क्षमता आवंटित राशि

1.बरनोटी 1. छन्न अरोडिया 15 केएलडी 14.96 लाख
2. पंदराड़ 15 केएलडी 14.70 लाख
3. हमीरपुर 15 केएलडी 20.19 लाख

2. भूंड़ 4. सलैग 15 केएलडी आवंटित होने की प्रक्रिया में
3. बिलावर 5. बिलावर ग्रामीण 15 केएलडी आवंटित होने की प्रक्रिया में
4. डिंगा अंब 6. चलैखा ईस्ट 15 केएलडी आवंटित होने की प्रक्रिया में
5. ढुग्गन 7. डग्गर 15 केएलडी आवंटित होने की प्रक्रिया में
6. हीरानगर 8. कूट्टा 20 केएलडी 13.77 लाख
7. कठुआ 9. चन्नग्रां 15 केएलडी आवंटित होने की प्रक्रिया में
8. महानपुर 10. महानपुर 15 केएलडी आवंटित होने की प्रक्रिया में
9.कीडिया गडियाल 11. गडियाल 15 केएलडी आवंटित होने की प्रक्रिया में

-------------------------------------------------------
11 स्वीकृत डी-वाट्स युनिट को स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसमें पांच का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा, जबकि छह का आवंटित करने की प्रक्रिया में है। प्रत्येक यूनिट पर 15 से 20 लाख की राशि खर्च की जाएगी। इसका ग्रामीण इलाकों में स्वच्छता के साथ-साथ अपशिष्ट जल प्रबंधन का भी लाभ मिलेगा।

- संदीप सिंह, कार्यकारी अभियंता ग्रामीण विकास इंजीनियरिंग विंग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed