सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: अपराध रोकने के लिए पैट्रोलिंग बढ़ाएगी पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Thu, 02 Apr 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir news
बनी में स्थानीय लोगों के साथ बैठक करते पुलिस अ​धिकारी संवाद
विज्ञापन
बनी में पुलिस-जन संवाद बैठक, सुरक्षा और व्यवस्था पर हुई चर्चा
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

बनी । क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और आम जनता के साथ बेहतर तालमेल स्थापित करने के उद्देश्य से बनी थाना प्रभारी पवन सिंह की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें निर्णय लिया गया कि शाम के समय पुलिस पेट्रोलिंग की जाएगी जिससे क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके और लोगों में सुरक्षा की भावना बढ़े।
कठुआ पुलिस की ओर से हाल ही में शुरू की गई 112 इमरजेंसी सेवा की जानकारी भी साझा की गई। इसके तहत बनी क्षेत्र में एक विशेष वाहन तैनात किया गया है। अब किसी भी आपात स्थिति में नागरिक 112 नंबर डायल कर तुरंत पुलिस सहायता प्राप्त कर सकते हैं जिससे प्रतिक्रिया समय में तेजी आएगी और लोगों को तत्काल मदद मिल सकेगी। बैठक में स्थानीय लोगों, व्यापारियों और गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। इस दौरान लोगों ने इलाके में पेश आ रही विभिन्न समस्याओं को खुलकर रखा। प्रमुख रूप से बढ़ते नशे, ओवरलोडिंग, ट्रैफिक मैनेजमेंट की कमी और वाइन शॉप को अन्य स्थान पर शिफ्ट करने जैसे मुद्दे उठाए गए। लोगों ने समस्याओं के समाधान के लिए पुलिस से ठोस कदम उठाने की मांग की। इस दौरान थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस और आम नागरिकों के बीच भरोसेमंद रिश्ता बनाना बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या समस्या की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed