फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   MOORTIKAAR KALA SAMOOH

Kathua News: मूर्तिकार गणेश शर्मा को ब्राजील के प्रतिष्ठित कला समूह ने दिया सम्मान

विज्ञापन
MOORTIKAAR KALA SAMOOH
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। प्रख्यात समकालीन मूर्तिकार गणेश कुमार शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन किया है। ब्राजील स्थित प्रतिष्ठित एल एंड एलइंटरनेशनल आर्ट ग्रुप ने उन्हें इंटरनेशनल गोल्ड अवॉर्ड से सम्मानित किया है। अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन वर्चुअल कला प्रदर्शनी के दौरान दुनिया के विभिन्न देशों से प्राप्त कलाकृतियों में गणेश शर्मा की मूर्ति को अंतरराष्ट्रीय ज्यूरी ने इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चुना।


गणेश कुमार शर्मा की हरे संगमरमर से निर्मित मूर्ति एम्ब्रेस विदइन ने अंतरराष्ट्रीय कला जगत में अपनी अलग पहचान बनाई। विभिन्न देशों से प्राप्त प्रविष्टियों के बीच इस कलाकृति का चयन होना जम्मू-कश्मीर के कला क्षेत्र के लिए भी गौरव की बात मानी जा रही है। ब्राजील के कला समूह की अध्यक्ष वरिष्ठ अंतरराष्ट्रीय समकालीन कलाकार और क्यूरेटर लेलिया ऑर्टिगाओ ने गणेश शर्मा को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी। उन्होंने उनकी कलात्मक प्रतिभा और अंतरराष्ट्रीय कला मंच पर योगदान की सराहना करते हुए इस सम्मान को महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। गणेश कुमार शर्मा जम्मू-कश्मीर के ऐसे प्रमुख मूर्तिकारों में शामिल हैं, जो नियमित रूप से देश-विदेश में आयोजित राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कला प्रदर्शनियों एवं कला आयोजनों में हिस्सा लेते रहे हैं। उनकी कलाकृतियां विभिन्न अंतरराष्ट्रीय कला मंचों पर प्रदर्शित हो चुकी हैं। इससे पहले भी उन्हें विभिन्न राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कला संस्थाओं की ओर से अनेक पुरस्कार और सम्मान मिल चुके हैं। वर्ष 2006 में उन्हें जम्मू-कश्मीर राज्य पुरस्कार के साथ स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा उन्हें 1998 में भारत सरकार की ओर से राष्ट्रीय पुरस्कार भी प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed