सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Nowshera team became the winner in the cricket tournament

Kathua News: क्रिकेट टूर्नामेंट में नौशेरा की टीम बनी विजेता

विज्ञापन
Nowshera team became the winner in the cricket tournament
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
Trending Videos


बनी। जौरियां माता वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से राम रचना में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में बंजल और नौशेरा टीम आमने-सामने रही। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बंजल टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 98 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नौशेरा टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर मुकाबला अपने नाम कर लिया और टूर्नामेंट की विजेता बनी।
समापन समारोह में विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं नकद 51 हजार रुपये पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विजेता नौशेरा टीम को 28 हजार तथा उपविजेता बादल टीम को 23,000 रुपये नकद पुरस्कार राशि के साथ ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता गौरीशंकर लेखराज तथा बनी की पूर्व डीडीसी रीता ठाकुर उपस्थित रहीं। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों के महत्व के बारे में जागरूक करते हुए खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। आयोजकों के अनुसार, टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed