{"_id":"687e9ca8cb49b108430543fc","slug":"jammu-kashmir-news-poonch-news-c-165-1-sjam1004-104357-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: पुंछ में भूस्खलन से बड़ा पत्थर स्कूल पर गिरा, एक छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: पुंछ में भूस्खलन से बड़ा पत्थर स्कूल पर गिरा, एक छात्र की मौत
विज्ञापन
स्कूल की दीवार फाड़कर अंदर गिरा पत्थर।
- फोटो : punch news
विज्ञापन
पुंछ। जिले के गांव बैंछ के दूरदराज पहाड़ी क्षेत्र में सरकारी प्राइमरी स्कूल कलसां बैंछ की इमारत पर सोमवार को भूस्खलन से बड़ा पत्थर आ गिरा। इस दौरान नर्सरी कक्षा में पढ़ रहे पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि चार बच्चे और एक शिक्षक घायल हो गया। उन्हें ग्रामीणों और सेना ने पुंछ नगर स्थित राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार घायलों की हालत खतरे से बाहर है।
हादसे का पता चलते ही डीसी पुंछ विकास कुंडल, एसीआर मोहम्मद सय्यद और एएसपी पुंछ मोहन शर्मा तत्काल अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को घायलों को उचित उपचार प्रदान करने के निर्देश दिए।
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह 9:45 बजे प्राइमरी स्कूल कलसा बैछ के पीछे की पहाड़ी से भूस्खलन हो गया। एक बड़ा पत्थर स्कूल की छत और दीवार को तोड़ता हुआ एक कक्षा पर आ गिरा। घटना में मरे बच्चे की पहचान एहसान अली पुत्र मोहम्मद रजाक निवासी कलसां बैंछ के रूप में हुई है, जबकि घायल बच्चों की पहचान सात वर्षीय मोहम्मद सफीर पुत्र मोहम्मद शरीफ, आठ वर्षीय बिलाल फारूक पुत्र फारूक अहमद, छह वर्षीय आफताब अहमद पुत्र इदरीस अहमद, सात वर्षीय तोबिया कौसर पुत्री बशारत हुसैन सभी निवासी बैंछ कलसां के रूप में हुई है। वहीं घायल शिक्षक की पहचान मोहम्मद रियाज़ पुत्र मोहम्मद दीन के रूप में हुई है।
राजा सुखदेव सिंह अस्पताल के कार्यकारी मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. अशफाक अहमद कोहली का कहना है कि अस्पताल में गांव बैंछ कलसां स्कूल पर हुए भूस्खलन में घायल पांच बच्चों और एक शिक्षक को लाया गया था। पांच में से एक बच्चा अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ चुका था। बाकी घायलों की हालत सामान्य है।
उपराज्यपाल ने घटना पर जताया दुख
इस घटना को लेकर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी एक्स पर लिखा है कि स्कूल पर पत्थर गिरने से एक पांच वर्षीय बच्चे के निधन का हृदय विदारक समाचार प्राप्त हुआ है। भगवान से पीड़ित परिवार को हिम्मत और हौसला देने और घायलों के जल्दी स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
मृतक बच्चे के परिवार को 1,00,000 और घायलों के परिवारों को 50,000 की मदद
घटना के बाद डीसी पुंछ विकास कुंडल राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचे और घायल बच्चों और शिक्षक का हाल जाना। साथ ही उनके परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने तत्काल राहत के रूप में रेडक्रॉस कोष के अंतर्गत मृतक बच्चे के परिवार को 1,00,000 रुपये और घायल बच्चों के परिवारों को 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। विकास कुंडल ने इस दुखद घटना में बच्चे की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने जिला प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। इस अवसर पर विकास कुंडल के साथ अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त, अतिरिक्त उपायुक्त, एसीआर, तहसीलदार हवेली और अन्य वरिष्ठ जिला अधिकारी भी अस्पताल में मौजूद थे।
Trending Videos