सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   jammu kashmir news

Poonch News: पुंछ के कृष्ण चंद्र पार्क में प्रशासन ने लोगों के लिए खोला ट्यूलिप गार्डन

संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ Updated Fri, 27 Feb 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir news
पुंछ के टियूलिप गार्डन के बाद अपनी कड़ी महनत से पुंछ में टियूलिप उगाने वाले कर्मचारियों के साथ 
विज्ञापन
पुंछ। नगर स्थित कृष्ण चंद्र पार्क में बनाए गए मिनी ट्यूलिप गार्डन का वीरवार दोपहर को अतिरिक्त जिला विकास उपायुक्त पुंछ ताहिर मुस्तफा मलिक और एसिस्टेंट डायरेक्टर फ्लोरीकल्चर अतुल शर्मा ने फीता काट कर विधिवत उद्घाटन किया। इसके साथ ही इस ट्यूलिप गार्डन को लोगों के लिए खोल दिया गया।
Trending Videos

इस अवसर पर दोनों अधिकारियों ने लोगों से आह्वान किया कि वह अपने परिवार के साथ ट्यूलिप गार्डन आए और इसमें खिले रंग बिरंगे फूलों को देखें और इनकी सुंदरता को निहारें। अतिरिक्त जिला विकास उपायुक्त का कहना है कि हम प्रयास कर रहे हैं कि पुंछ में भी कश्मीर की तर्ज पर एक बड़ा ट्यूलिप गार्डन बनाए। ट्यूलिप गार्डन खुलते ही कई युवा उसे देखने के लिए पहुंचे। उन्होंने अपने मोबाइल फोन से फूलों की तस्वीरें खींची। युवाओं का कहना है कि हम कई दिनों से जाली के बाहर से ही इन फूलों को निहार रहे थे आज इन्हें पास से देखने का मौका मिला तो काफी खुशी हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed