सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   jammu kashmir news

Poonch News: पुंछ अस्पताल में प्रतीक्षालय और भोजन करने के लिए शैड का उद्घाटन

विज्ञापन
jammu kashmir news
विज्ञापन
पुंछ। पुंछ हवेली विधानसभा क्षेत्र से नेकां विधायक एजाज अहमद जान ने जिला अस्पताल में तीमारदार के लिए प्रतीक्षालय और भोजन करने के लिए बनाए गए शैड का उद्घाटन किया। इस शैड में तीमारदारों के बैठने के लिए बैंच, भोजन करने के लिए मेज के साथ ही पानी, बिजली और पंखों की पूरी व्यवस्था की गई है।
Trending Videos

एजाज ने कहा कि गत दिनों वह जब अस्पताल के दौरे पर आए थे तो कुछ तीमारदारों ने इस बात की शिकायत की कि उनके लिए अस्पताल में ऐसा कोई स्थान नहीं है जहां वह बैठ कर भोजन और विश्राम कर सकें। बस उसी समय यह बात मेरे मन में खटक गई और मैंने विकास निधि से पैसा जारी किया। पीडब्ल्यूडी विभाग ने थोडे़ समय में ही इसका निर्माण करवाया। इसे आज लोकार्पित कर दिया गया। विधायक ने वार्ड में चल रहे शौचालय के पुनर्निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया। साथ ही अस्पताल में भर्ती रोगियों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed