सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   jammu kashmir news

Poonch News: पुंछ में डॉक्टरों ने नाक से निकाली चार इंच लंबी जोंक

विज्ञापन
jammu kashmir news
विज्ञापन
पुंछ। राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल के ईएनटी डॉ. माजिद अली सरफराज ने एक युवक की नाक से चार इंच लंबी जोंक निकाली। युवक 25 वर्षीय मोहम्मद सद्दीक मंडी तहसील के सावजियां का रहने वाला है। वह दो माह से अधिक समय से नाक से खून बहने की समस्या से पीड़ित था।
Trending Videos

डॉक्टर ने जांच के दौरान पीड़ित की नाक से करीब चार इंच लंबी जोंक निकाली। इसके कारण ही उसकी नाक से लगातार पिछले दो महीनों से खून बह रहा था। पीड़ित मोहम्मद सद्दीक ने बताया कि वह पिछले एक वर्ष से अधिक समय से हिमाचल प्रदेश में मजदूरी कर रहा था। करीब एक महीने पहले उसकी नाक से रक्त बहने लगा। इसके बाद हिमाचल में कई डॉक्टरों को दिखाया और दवाइयां लीं लेकिन खून निकलना बंद नहीं हुआ। इसके बाद चंडीगढ़ में भी उपचार करवाया लेकिन कोई राहत नहीं मिली। अभी पिछले एक हफ्ते से घर आया हुआ था। शुक्रवार को पुंछ अस्पताल में जांच के लिए पहुंचा। यहां डाॅक्टर माजिद ने कडे़ प्रयासों से नाक से जोंक निकाली तो हैरान रह गया। वहीं डॉक्टर माजिद का कहना हैं कि कई बार प्राकृतिक जल स्रोतों से हाथ लगा कर सीधे मुंह से पानी पीते हुए जोंक का कोई छोटा सा बच्चा नाक में चला जाता है। इसका शुरू में पता नहीं लगता लेकिन जब वह नाक से इंसान का रक्त पीकर बड़ा होता है तो नाक से रक्त बहने लगता है। ऐसा ही मामला मोहम्मद सदीक के साथ हुआ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed