सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   jammu kashmir news

Poonch News: पुंछ में प्रशासन ने गैस एजेंसियों और पेट्रोल पम्पों का दौरा कर स्टाक जांचा

विज्ञापन
jammu kashmir news
विज्ञापन
पुंछ। ईरान, इस्राइल और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध के चलते देश एवं जम्मू-कश्मीर में रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच पुंछ जिला प्रशासन भी सतर्क हो गया है। रविवार को अतिरिक्त जिला विकास उपायुक्त पुंछ ताहिर मुस्तफा मलिक और डीएसपी हेडक्वार्टर नीरज शर्मा की अगुवाई में नगरपालिका, लीगल मैटरालोजी, जन वितरण विभाग के अधिकारियों की टीम ने पुंछ में पेट्रोल पंपों और रसोई गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया। टीम ने स्टाॅक की स्थिति एवं वितरण प्रक्रिया का जायजा लिया।
Trending Videos

इस दौरान अतिरिक्त जिला विकास उपायुक्त ने पेट्रोल पंप मालिकों और गैस एजेंसी मालिकों से सरकारी नियमों के अनुसार वितरण व्यवस्था बनाए रखने और स्टाक की पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। कहा कि किसी भी प्रकार की कालाबाजारी न हो, इस बात को सुनिश्चित बनाया जाए। वहीं इस अवसर पर गैस एजेंसियों के मालिकों ने कहा कि लोग ऐसे ही अफवाहें उड़ा रहे हैं। हमारे पास पर्याप्त मात्रा में गैस सिलिंडर उपलब्ध हैं और हमारे ट्रक भी नियमित रूप से जम्मू से गैस सिलिंडर लेकर पहुंच रहे हैं। इतना ही नहीं हमारे होम डिलीवरी वाले वाहन भी नियमित रूप से गांव एवं शहर में सप्लाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed