सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   jammu kashmir news

Poonch News: मां को जिंदा देख बेटों की छलकी आंखें, बच्चों की तरह लिपट कर रोए

विज्ञापन
jammu kashmir news
 लापता महिला को परिवार से मिलाने के बाद उसे उसके घर जाने के लिए विदा करते पुलिस अधिकारी।  - फोटो : punch news
विज्ञापन
पुंछ। जिले के सुरनकोट तहसील मुख्यालय स्थित पुलिस थाने में वीरवार देर शाम को बड़ा ही भावुक माहौल देखने को मिला। सुरनकोट पुलिस ने एसएचओ आबिद हुसैन बुखारी की अगुवाई में मानसिक रूप से कमजोर बुजुर्ग महिला को 11 वर्षों के बाद उसके परिवार से मिलाया।
Trending Videos

उत्तर प्रदेश के जिला बागपत के गांव दोज निवासी सतीश कुमार और बुद्धू कुमार ने थाने में अपनी वृद्ध मां लाजवंती को जीवित देखा तो उनकी आंखें छलक आईं। वह अपनी मां से बच्चों की तरह लिपट कर रोने लगे। उनके साथ आए लाजवंती का पोता और दोहता भी रो पडे़। इससे वहां मौजूद पुलिस वालों की आंखें भी नम हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के बेटों के अनुसार उनकी मां करीब 11 वर्ष पहले अचानक घर से लापता हो गई थी। इसके बाद काफी तलाश के उपरांत भी उसका कोई पता न चला तो हमने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई लेकिन जब काफी समय तक उसका पता नहीं चला तो हमने अपनी परंपरा के अनुसार अंतिम संस्कार कर दिया। हमने तो कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि हम अपनी मां को दोबारा देख पाएंगे। एसएचओ सुरनकोट का बार बार आभार प्रकट करते हुए दोनों भाई उन्हे ढेरों दुआंए देते हुए कह रहे थे कि हम आपका यह अहसान कभी नहीं चुका सकते हैं।
एसएचओ के अनुसार सुरनकोट तहसील मुख्यालय पर इस मानसिक रूप से कमजोर वृद्ध महिला को घूमते देखकर मैंने कई बार उससे बात करने का प्रयास किया। उससे केवल इतना ही पता चला कि उसका संबंध दोज उत्तर प्रदेश से है। इस पर हमने गूगल से गांव दोज का पता लगाया कि वह उत्तर प्रदेश के कौन से जिले में है। उसके उपरांत करीब एक हफ्ते के कडे़ प्रयासों से पुलिस ने उत्तर प्रदेश पुलिस के माध्यम से दोज गांव में इस वृद्धा मां लाजवंती के घर का पता लगाया। इसके उपरांत लाजवंती के दो बेटे, एक दोहता और पोता सुरनकोट थाने पहुंचे और अपनी मां को पहचान लिया। इसके बाद एसएचओ ने वृद्ध महिला को शाल और नए कपड़े पहनाकर बेटों के साथ विदा किया। उधर सुरनकोट पुलिस के इस प्रयास की लोगों ने सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed