सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   jammu kashmir news

Poonch News: पुंछ में 26 मार्च को निकलेगी राम नवमी की शोभायात्रा

विज्ञापन
jammu kashmir news
विज्ञापन
पुंछ। जिले में 26 मार्च वीरवार को राम नवमी मनाई जाएगी। गत वर्षों की ही तरह जिला सनातन धर्म सभा की तरफ से राम नवमी की शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस बात की जानकारी रविवार को जिला सनातन धर्म सभा पुंछ की तरफ से गीता भवन में एक पत्रकार वार्ता में दी गई।
Trending Videos

सभा के प्रधान क्षेत्रपाल शर्मा, महासचिव संजीव कुमार, धर्मप्रचार प्रमुख अमरीश कुमार शर्मा एवं अन्य सदस्यों ने बताया कि रामनवमी को लेकर प्रथम नवरात्र से गीता भवन में श्रीरामचरित मानस के अखंड पाठ आयोजित किए जा रहे हैं। इनका भोग एवं समापन 26 मार्च को सुबह साढे़ नौ बजे किया जाएगा। इसके उपरांत शाम तीन से साढे़ चार बजे तक गीता भवन में भजन कीर्तन और प्रवचन का आयोजन किया जाएगा। उसके उपरांत गीता भवन से रामनवमी की शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें नगर तथा आस पास के मंदिरों की झांकियों के साथ हजारों श्रद्धालु भाग लेंगे। गीता भवन से निकाली जाने वाली शोभायात्रा नगर के विभिन्न भागों से होती हुई खखानाबन स्थित प्राचीन रघुनाथ मंदिर पहुंचेगी। जहां पर भगवान की आरती के उपरांत शोभायात्रा शाम सात बजे गीता भवन लौटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed