{"_id":"69befdc286b8ed114c0d707a","slug":"jammu-kashmir-news-poonch-news-c-289-1-sjam1009-111495-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: ईद की नमाज अदा कर देश व दुनिया में अमन-शांति के लिए दुआ मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: ईद की नमाज अदा कर देश व दुनिया में अमन-शांति के लिए दुआ मांगी
विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले भर में शनिवार को ईद-उल-फितर का त्योहार बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। एक महीने तक रोजे रखने और इबादत करने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सुबह ईद की नमाज अदा की और देश व दुनिया में अमन-शांति के लिए दुआएं मांगी।
ईद के मौके पर समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला, जहां उन्होंने नए कपड़े पहनकर त्योहार की खुशियां मनाईं।
उन्होंने कहा कि ईद का त्योहार हमें प्रेम, सद्भाव और एकता का संदेश देता है। इस अवसर पर जरूरतमंदों की मदद करने और समाज में आपसी सहयोग बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।
समुदाय के सदस्यों ने कामना की कि देश और दुनिया में शांति बनी रहे तथा आपसी भाईचारा और मजबूत हो। ईद के इस पावन अवसर पर सभी ने मिलकर खुशियां साझा कीं और एक-दूसरे की खुशियों में शामिल होकर त्योहार को यादगार बनाया।
Trending Videos