{"_id":"69befd91ff0768a9c50ed482","slug":"jammu-kashmir-news-poonch-news-c-272-1-raj1001-106834-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: ईद पर नमाज अदा कर अमन चैन की दुआ मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: ईद पर नमाज अदा कर अमन चैन की दुआ मांगी
विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। ईद का पर्व जिले भर में शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी गई। त्योहार को लेकर प्रशासनिक व्यवस्था भी चुस्त-दुरुस्त थी।
लोगों ने नमाज अदा करने के बाद ईद की मुबारकबाद दी। राजोरी शहर के मंडी स्थित ईदगाह मैदान में ईद की नमाज अदा की गई। एक महीने की इबादत के बाद ईद पर सुबह से ही ईदगाह में रौनक दिखी। इस मौके पर राजोरी टाउन और आस पास के क्षेत्रोे से आए हजारों की संख्या में लोगो ने नमाज अदा कर अमन चैन की दुआएं मांगीं। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर या फिर हाथ मिलाकर ईद की बधाई दी। बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा था। ईदगाह परिसर के बाहर मेले का नजारा दिख रहा था। बच्चे खिलौने, गुब्बारे आदि खरीदने में मशगूल दिखे। सु
नमाज अदा करने से पहले मस्जिद के इमाम ने कहा कि इस मुबारक महीने में खुदा अपने बंदों को बहुत ज्यादा नवाजता है और दुआओं को आसानी से कबूलता है। वहीं ईद पर्व पर शांति व्यवस्था के लिए डीआईजी पुलिस राजोरी-पुंछ रेंज तेजिंद्र सिंह, एसएसपी राजोरी गौरव सिवारकार, डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट राजोरी अभिषेक शर्मा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे जबकि डीएसपी हेडक्वार्टर और एसएचओ पुलिस बल के साथ जगह-जगह भ्रमण कर रहे थे। वहीं ईद की नमाज के लिए जिले भर में सभी चयनित स्थलों पर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई थी।
Trending Videos