{"_id":"6a0e201b4ed5ccb6730a65e4","slug":"jammu-kashmir-news-poonch-news-c-165-1-sjam1004-105993-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: पुंछ में एलओसी के पास दो बैग में मिले ड्रग्स और हथियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: पुंछ में एलओसी के पास दो बैग में मिले ड्रग्स और हथियार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुंछ। मेंढर में बुधवार देर शाम को एलओसी के पास से दो बैग में ड्रग्स और हथियार मिले हैं। सेना के जवानों ने इन्हें बालाकोट सेक्टर में नियमित गश्त एवं तलाशी अभियान के दाैरान बरामद किया है। इन बैग में खाने-पीने का सामान, एक चाइनीज पिस्टल और एक मैगजीन थी। सूत्रों के अनुसार बरामद सामान अभी सेना के पास ही है। पता लगाया जा रहा है कि आतंकियों ने कहीं घुसपैठ तो नहीं की है। यह मामला नार्को आतंकवाद से जुड़ा भी हो सकता है। बैग में नशीले पदार्थ काैन से हैं और इनकी मात्रा कितनी है, इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नही दी गई है। बता दें कि कुछ दिन पहले मेंढर के कृष्णा घाटी सेक्टर में सेना ने एक घुसपैठिये को मार गिराया था। संवाद
बांदीपोरा के जंगल हथियार और गोला-बारूद बरामद
श्रीनगर। बांदीपोरा जिले के सहगुंड के जंगल में सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि विशेष सूचना पर सीआरपीएफ की 45वीं बटालियन, क्यूएटी-45, एसओजी हाजिन, एसओजी सुंबल और सेना की 13 राष्ट्रीय राइफल्स ने संयुक्त अभियान चलाया था। तलाशी के दौरान एक ठिकाने से एक चाइनीज ग्रेनेड, दो अंडर बैरल ग्रेनेड लॉन्चर (यूबीजीएल) राउंड, एके सीरीज के 60 कारतूस, गोला-बारूद और दो एके मैगजीन मिली हैं। इस मामले में आगे की जांच शुरू कर दी गई है।