सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   jammu kashmir news

Poonch News: बालिकाओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर

विज्ञापन
jammu kashmir news
पुंछ में लडकियों के आत्मरक्षा प्र​शिक्षण ​शिविर के समापन पर लडकियां एंव आतिथी
विज्ञापन
पुंछ। नगर के मोहल्ला पुरानी पुंछ स्थित नानक अकादमी में जिला ताइक्वांडो के सहयोग से लड़कियों के लिए आयोजित किया जा रहा निशुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर मंगलवार को दोपहर बाद संपन्न हो गया। इस शिविर में सौ से अधिक लड़कियों ने भाग लेते हुए आत्मरक्षा के गुर सीखे। आज इस शिविर का समापन समारोह आयोजित किया गया।

इसकी अध्यक्षता स्कूल के प्रिंसिपल गुरबख्श सिंह और ताइक्वांडो कोच राजिंद्र सिंह ने की। डीएसपी तानिया गुप्ता और एएसपी पुंछ डॉ. अजय शर्मा इसके मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाने की सराहना की। वहीं, प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली लड़कियों ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से हममें आत्मविश्वास बढ़ा है। हमारा आग्रह है कि सभी लड़कियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहिए। इससे महिलाओं के खिलाफ होने वाले अत्याचार दूर होंगे। इस मौके पर एडवोकेट भानू प्रताप, प्रियंका सिंह और अमन सिंह आदि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed