फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   jammu kashmir news

Poonch News: बीआरओ के खिलाफ नेकां कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
jammu kashmir news
नौशेरा। नौशेरा में राजोरी-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर राजल टॉप में आए दिन भूस्खलन से हो रहे सड़क हादसे को लेकर शनिवार को नेशनल कांफ्रेंस के कार्यकर्ताओं ने सीमा सुरक्षा संगठन (बीआरओ) के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान सड़क मार्ग को बंद कर दिया। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी नौशेरा अर्जुन मांगोत्रा व नायब तहसीलदार ने लोगों को समझाकर शांत किया। कुछ देर के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग बंद रहा। पुलिस ने मार्ग खुलवाकर वाहनों की आवाजाही शुरू करवाई।
विज्ञापन

पूर्व सरपंच सुनील चौधरी ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि शुक्रवार देर शाम राजल टॉप मार्ग में भूस्खलन के चलते दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये थे। इन्हें ग्रेफ विभाग 10-10 लाख का मुआवजा दे। उन्होंने कहा कि सड़क मार्ग के किनारे रहने वाले गरीब परिवारों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा। बहुत से घरों व दुकानों को भारी नुकसान हुआ है। इसे सहन नहीं किया जाएगा। पूर्व सरपंच अशोक चौधरी ने बताया कि बीआरओ की तरफ से जहां-जहां सड़क पर तारकोल डाली जाती है। उसमें कम गुणवत्ता वाला समान इस्तेमाल किया जा रहा है। प्रदर्शन कर इस मौके पर विशु कोहली, गौरव गुप्ता, कपिल चौधरी, सद्दाम बट्ट समेत काफी संख्या में नेशनल कांफ्रेंस के कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed