फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   jammu kashmir news

Poonch News: राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में विश्व स्तनपान सप्ताह का शुभारम्भ

विज्ञापन
jammu kashmir news
पुंछ। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शनिवार को पुंछ नगर स्थित राजा सुखदेव सिंह ज़िला अस्पताल में विश्व स्तनपान सप्ताह का शुभारम्भ किया गया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को सही तरीके से स्तनपान कराने के महत्व के बारे में जागरूकता किया गया। इस उपल्क्षय में अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी **डॉ. परवेज़ अहमद खान ने विश्व स्तनपान सप्ताह 2026 का औपचारिक उद्घाटन किया। इसमें पुंछ अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक **डॉ. मोहम्मद शफीक, वरिष्ठ डॉक्टरों, आईवाईसीएफ काउंसलर और अस्पताल के कर्मचारी भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर अस्पताल की अलग-अलग वार्डों में जागरूकता के लिए एक खास लेक्चर आयोजित किया गया। इसमें शिशु और छोटे बच्चों के खान-पान पर जानकारी देते हुए चिकित्सकों ने बताया कि जन्म के पहले घंटे के भीतर ही स्तनपान शुरू करना चाहिए। बच्चे को जीवन के पहले छह महीनों तक सिर्फ़ स्तनपान कराना चाहिए और दो साल और उससे ज़्यादा समय तक स्तनपान जारी रखने के साथ ही सही समय पर और उचित पूरक आहार देना मां और बच्चे दोनों के लिए स्तनपान के कई स्वास्थ्य, पोषण, विकास और भावनात्मक फ़ायदे होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed