सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   jammu kashmir news

Poonch News: उपहार के साथ पाकिस्तानी लड़के को वतन लौटाया

विज्ञापन
jammu kashmir news
विज्ञापन
पुलिस एवं सेना के जवानों ने चक्कां दा बाग की राहें मिलन से वापस भेजा

संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। पुलिस और सेना के जवानों ने 15 वर्षीय पाकिस्तानी लड़के जावेद अहमद पुत्र मोहम्मद शराज़ निवासी गांव तेत्रीनोट पीआजेके को मंगलवार देर शाम चक्कां दा बाग की राहें मिलने से पाकिस्तानी सेना के हवाले कर दिया। वह अपने वतन लौट गया। इससे पूर्व, पुलिस एवं सेना की ओर से पाकिस्तानी लड़के जावेद को नए कपड़े दिए गए। उपहार एवं कुरान शरीफ भेंटकर पुंछ जिला मुख्यालय से आठ किलोमीटर दूर भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा स्थित चक्कां दा बाग की राहें मिलन पर ले जाया गया। वहां शाम करीब 4:08 बजे राहें मिलन के गेट खोले गए। भारत की ओर से नायब तहसीलदार गुलपुर, पुलिस चौकी जलास के प्रभारी अमन और सेना के मेजर प्रतीक यादव ने पाक सेना के मेजर अली एवं तेत्रीनोट के प्रशासनिक अधिकारियों से हाथ मिलाया। इसके बाद जावेद को पाकिस्तानी अधिकारियों के हवाले कर दिया गया।
गौरतलब है कि पीओजेके निवासी जावेद अहमद 9 जून देर शाम अपने गांव तेत्रीनोट में अपनी मां से झगड़ा कर पुलस्त्य नदी के रास्ते भारत में घुसपैठ कर रहा था। नदी के बीच पानी के तेज बहाव में फंस गया। यह देख ट्रैक्टर-ट्रॉली वालों ने उसे बचाया। उसे इस पार लाकर सेना के हवाले कर दिया। जांच एवं पूछताछ के बाद मानवता के आधार पर सेना ने उसे उसके वतन वापस भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed