{"_id":"69ee80de1e58a9c48009ecea","slug":"jammu-kashmir-news-poonch-news-c-272-1-raj1001-107103-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: राजोरी जिले में लगाईं गुप्त सूचना पेटियां, तस्करों के बारे में लोग सूचना दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: राजोरी जिले में लगाईं गुप्त सूचना पेटियां, तस्करों के बारे में लोग सूचना दें
विज्ञापन
स्थापित की गईं गुप्त सूचना पेटियां।
- फोटो : rajori news
विज्ञापन
राजोरी। नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत जिला प्रशासन राजोरी ने सभी तहसील मुख्यालयों पर गुप्त सूचना पेटियां स्थापित की हैं। शनिवार और रविवार को दो दिन तक चले इस अभियान में राजोरी जिले की सभी तहसील मुख्यालयों जैसे बुद्धल, कोटरंका, मंजाकोट, कालाकोट, राजोरी, नौशेरा, सुंदरबनी, ख्वास, किला दरहाल, तरयाठ, सियोट मे यह पेटियां लगाई गई हैं।
इस पहल का उद्देश्य आम जनता और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के बीच एक सीधा और सुरक्षित संपर्क स्थापित करना है। इससे किसी तीसरे पक्ष की आवश्यकता समाप्त हो सके। इन पेटियों को जिले के विभिन्न तहसील कार्यालयों में रणनीतिक रूप से स्थापित किया गया है ताकि नागरिक गोपनीय तरीके से जानकारी साझा करने के लिए प्रोत्साहित हो सकें। इस व्यवस्था के माध्यम से लोग गुमनाम रूप से नशा तस्करों, नशीले पदार्थों से अर्जित अवैध संपत्तियों या अन्य संबंधित गतिविधियों के बारे में जानकारी दे सकते हैं। सूचना देने वाले व्यक्ति केवल एक कागज पर जानकारी लिखकर निर्धारित पेटी में डाल सकते हैं। इससे उनकी पहचान पूरी तरह गोपनीय बनी रहेगी। सूचना देने वाले की पहचान किसी भी स्तर पर उजागर नहीं की जाएगी। इससे सुरक्षा और गोपनीयता से जुड़ी चिंताओं का समाधान होगा।
उपायुक्त राजोरी अभिषेक शर्मा ने कहा कि यह पहल अत्यंत प्रभावी सिद्ध होने की उम्मीद है क्योंकि कई लोग नशे से संबंधित गतिविधियों के बारे में जानकारी साझा करना चाहते हैं लेकिन पहचान उजागर होने के डर से हिचकिचाते थे।
उन्होंने कहा कि अब नागरिक बिना अपनी पहचान बताए महत्वपूर्ण जानकारी दे सकते हैं। इससे प्रशासन को समय पर कार्रवाई करने में मदद मिलेगी। उन्होंने आगे आम जनता से इस पहल में सक्रिय भागीदारी करने और इन सूचना पेटियों का उपयोग कर जिले को नशा मुक्त बनाने में सहयोग देने की अपील की।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X