सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   jammu kashmir news

Poonch News: बार्डर पर बीएसएफ जवानों के साथ मनाई होली, विधायक ने दी शुभकामनाएं

विज्ञापन
jammu kashmir news
विज्ञापन
सांबा, रामगढ़। रामगढ़ की भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट दरगाह बाबा चमलियाल में बीएसएफ के जवानों के साथ होली पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रामगढ़ के विधायक डॉ. देवेंदर कुमार मन्याल अपने कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए। उन्होंने जवानों के साथ होली मनाई और उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर रंगों की खुशबू, पारंपरिक उत्साह और देशभक्ति की भावना देखने को मिली।
Trending Videos


इस दौरान डॉ. मन्याल ने बीएसएफ जवानों से बातचीत की। देश की सीमाओं की सुरक्षा के लिए उनके साहस, समर्पण और बलिदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों के साथ त्योहार मनाने से आम नागरिकों और जवानों के बीच आपसी संबंध और मजबूत होते हैं तथा अपने परिवारों से दूर रहकर देश की सेवा कर रहे जवानों का मनोबल भी बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. मन्याल ने चमलियाल दरगाह के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक स्थल क्षेत्र ही नहीं बल्कि दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र है। ऐसे अवसर सांप्रदायिक सौहार्द, सांस्कृतिक एकता और शांति को बढ़ावा देते हैं, जो जम्मू-कश्मीर की असली पहचान है।
इस कार्यक्रम को जम्मू-कश्मीर पर्यटन विभाग की ओर से भी सहयोग दिया गया। इससे धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ लोगों के बीच आपसी जुड़ाव मजबूत होता है। उन्होंने सभी नागरिकों के लिए शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की तथा बीएसएफ और अन्य सुरक्षा बलों के प्रति अपनी एकजुटता व्यक्त की। उन्होंने पूर्व सैनिकों, शहीदों के परिवारों और सीमावर्ती क्षेत्रों के निवासियों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य करने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई।
बीएसएफ की महिला कर्मियों ने कहा कि वह अपने घरों से कोसों दूर हैं लेकिन इस पर्व पर स्थानीय लोगों के साथ होली पर्व मना कर उन्हें काफी खुशी हुई है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रामगढ़ नैंसी चौधरी, मंडल अध्यक्ष राजपुरा आशा रानी, जिला अध्यक्ष ओबीसी हरविंदर सिंह, किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष प्रेम पॉल चौधरी, पूर्व सरपंच, पंच और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed