सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   jammu kashmir news

Poonch News: माता-पिता को बताया लक्षित घायल हुआ है, अस्पताल पहुंचकर पता चला मौत हो गई

विज्ञापन
jammu kashmir news
विज्ञापन
सुंदरबनी। मनावर तवी नदी में डूबने से 12वीं कक्षा के छात्र की मौत से चन्नी पराट क्षेत्र में मातम का माहौल है। छात्र लक्षित (18) मां-बाप का इकलौता बेटा था। उसकी दो बहनें हैं। लक्षित की मौत की खबर से माता पिता का रो-रो कर बुरा हाल है। जब लक्षित की मौत की खबर गांव में फैली तो उसके माता-पिता से ये बात छिपाई गई कि वह अब इस दुुनिया में नहीं है। उन्हें कहा गया कि वह नहाते समय घायल हुआ है। उसे सुंदरबनी के उप जिला अस्पताल में लाया जा रहा है। जब माता-पिता वहां आए तो उन्हें उसकी मौत का पता चला। इसके बाद दोनों टूट गए। उन्हें देखकर बाकी लोगों की आंखों में भी आंसू आ गए। इसके बाद शव के पोस्टमार्टम के बाद चन्नी-पराट गांव में लाया गया। शाम को अंतिम यात्रा निकाली गई। इस दौरान सैकड़ों लोग शामिल हुए। अंतिम संस्कार के दौरान हर आंख नम थी।
Trending Videos

लक्षित 12वीं कक्षा में हर्ष निकेतन हायर सेकेंडरी स्कूल सुंदरबनी में पढ़ता था। स्कूल के संस्थापक डॉ. मुल्खराज शर्मा ने घटना पर गहरे दुख और गम का इजहार किया। उन्होंने लक्षित को अपनी श्रद्धांजलि दी। कहा कि लक्षित बहुत ही होनहार, समझदार लड़का था। उसकी खेलों विशेषकर क्रिकेट में विशेष रुचि थी। पढ़ाई में भी बहुत होशियार था। लक्षित का असमय दुनिया से जाना हम सबके लिए बड़ी क्षति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed