{"_id":"69fe48a9a5e8c52b4a09bffd","slug":"jammu-kashmir-news-poonch-news-c-398-1-pmd1001-642-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: 20 साल बाद शुरू हुआ एसआईआर अभ्यास, पारदर्शी मतदाता सूची बनाने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: 20 साल बाद शुरू हुआ एसआईआर अभ्यास, पारदर्शी मतदाता सूची बनाने पर जोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुरमंडल। डिग्री कॉलेज पुरमंडल में सोमवार को निर्वाचन विभाग की ओर से विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह एसआईआर अभ्यास 20 साल बाद शुरू हुआ है। इसमें पारदर्शी मतदाता सूची बनाने पर जोर दिया गया।
कार्यशाला में जम्मू-कश्मीर के चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर संजीव वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ स्वीप के नोडल अधिकारी सलामदीन और इलेक्शन विभाग की स्पेशल सेक्रेटरी डॉ. अनुपमा रॉय भी मौजूद रहीं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता संजीव वर्मा ने कहा कि लगभग 20 साल बाद इतने व्यापक स्तर पर एसआईआर एक्सरसाइज कराई जा रही है। पूरे देश में यह प्रक्रिया अधिसूचित हो चुकी है और जम्मू-कश्मीर में भी इसे गंभीरता और व्यापक स्तर पर लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य साफ-सुथरी, पारदर्शी और त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करना है ताकि हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सही तरीके से दर्ज हो सके।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि निर्वाचन विभाग की ओर से वोटर मैपिंग का बड़ा कार्य पहले ही काफी हद तक पूरा किया जा चुका है। वर्ष 2005 की मतदाता सूची में शामिल मतदाताओं के परिवारों के नए पात्र सदस्यों की पहचान कर उन्हें मतदाता सूची से जोड़ने का काम तेजी से चल रहा है। विभाग पूरी प्रक्रिया को व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से आगे बढ़ा रहा है।
संजीव वर्मा ने कहा कि इस अभियान में बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। बीएलओ ही मतदाताओं और निर्वाचन विभाग के बीच सबसे मजबूत कड़ी हैं। उन्हीं के माध्यम से घर-घर तक पहुंच बनाई जा रही है। विभाग लगातार बीएलओ से संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों और जमीनी अनुभवों को समझ रहा है ताकि एसआईआर अभियान को और प्रभावी बनाया जा सके।
उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी लगातार बैठकें आयोजित की जा रही हैं। किसी भी निर्वाचन प्रक्रिया को सफल बनाने में राजनीतिक दलों का सहयोग बेहद महत्वपूर्ण होता है। इसी कारण विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अभियान की विस्तृत जानकारी दी जा रही है और उनके सुझाव भी लिए जा रहे हैं।
कार्यशाला के दौरान 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके कॉलेज विद्यार्थियों को वोटर कार्ड भी वितरित किए गए। वहीं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। कलाकारों ने संदेश दिया कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार के लालच या दबाव में आकर मतदान नहीं करना चाहिए और अपने मताधिकार का निष्पक्ष प्रयोग करना चाहिए।
कार्यक्रम में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से हाल ही में चुनावों के दौरान किए गए विशेष प्रबंधों और निर्वाचन प्रक्रिया की व्यवस्थाओं की जानकारी भी दी गई।
इस अवसर पर एसडीएम विजयपुर संदीप दुबे, एसडीएम गंगवाल कमलजीत सिंह, डिग्री कॉलेज पुरमंडल की प्रिंसिपल इंदू खजूरिया, तहसीलदार बाड़ी ब्राह्मणा पुनिका, नायब तहसीलदार सुषमा वर्मा, एसएचओ पुरमंडल मनोहर लाल शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कॉलेज स्टाफ और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।