सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   There is enthusiasm all over the country about the old Amarnath Yatra

Poonch News: बूढ़ा अमरनाथ यात्रा को लेकर देशभर में उत्साह

संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ Updated Fri, 01 Aug 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
There is enthusiasm all over the country about the old Amarnath Yatra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

पुंछ। जिले की मंडी तहसील मुख्यालय स्थित शिवधाम श्री बूढ़ा अमरनाथ की यात्रा के तीसरे दिन भी देश के विभिन्न भागों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भोलेनाथ के स्वयंभू शिवलिंग का दर्शन, पूजन और जलाभिषेक किया।
मध्यप्रदेश से बजरंग दल के कार्यकर्ता सुरेंद्र सिंह, अंकिता आलोढिया कृष्णराव रावंडे की अगुवाई में अपने साथ कांवड़ में अमरकंटक तीर्थ से मां नर्मदा का पवित्र जल और त्रिशूल लेकर पहुंचे। उन्होंने उक्त जल से श्री बूढ़ा अमरनाथ के स्वयंभू शिवलिंग का जलाभिषेक किया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का कहना था कि पुंछ में स्वागत, सुरक्षा और भाईचारे को देखकर देश भर में उत्साह बढ़ रहा है। पिछली बार हमारे ढाई सौ लोग श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा पर आए थे। इस बार हम पांच सौ लोग आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा का चौथा जत्था पहुंचा पुंछ, जोरदार स्वागत

पुंछ। हिंदू संगठनों की ओर से आयोजित श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा का चौथा जत्था वीरवार को देर शाम आधार शिविर पुंछ नगर पहुंचा। यहां यात्रा मैदान में श्रद्धालुओं का सभी समुदायों के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। पुंछ में देश के विभिन्न भागों से आए यात्रियों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पिछले साल भी यात्रियों का भव्य स्वागत किया गया था। इससे हमारा मनोबल बढ़ता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed