सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   administrative news

Rajouri News: डीसी ने की कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

विज्ञापन
administrative news
विज्ञापन
-केसर की खेती शुरू कराने और फलों के बाग बढ़ाने के निर्देश
Trending Videos

पुंछ। डीसी अशोक कुमार शर्मा ने कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र की सरकारी योजनाओं की प्रगति एवं कार्यान्वयन की समीक्षा की। बैठक में अधिकारियों ने समग्र कृषि विकास कार्यक्रम (एचएडीपी) पर जानकारी प्रस्तुत की। अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यान्वित भविष्य की योजनाओं की रूपरेखा बताई।
मुख्य विषयों में उत्पादकता बढ़ाना, मूल्यवर्धन श्रृंखलाओं को सुदृढ़ करना, मत्स्य पालन, पुष्प उत्पादन और रेशम उत्पादन जैसी संबद्ध गतिविधियों का विस्तार करना और किसानों तक पहुंच में सुधार करना शामिल था। डीसी ने निर्धारित लक्ष्यों और उपलब्धियों की समीक्षा की और मौजूदा कमियों की पहचान की। उन्होंने अधिकारियों को किसानों में जागरूकता बढ़ाने और सरकारी योजनाओं के तहत पात्र लाभार्थियों का अधिकतम लाभ सुनिश्चित करने के लिए ब्लॉक और ग्राम स्तर पर शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागों को जिले में केसर की खेती शुरू करने और फलों के बाग बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने संग्रहण और वितरण सेवाओं के लिए किसान खिदमत घरों (केकेजी) को प्रभावी केंद्रों के रूप में मजबूत करने पर जोर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed