{"_id":"69dc065b42878407f50d8e26","slug":"jammu-kashmir-news-rajouri-news-c-272-1-raj1001-106985-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: महिला को टक्कर मार वाहन चालक भागा, तलाश शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: महिला को टक्कर मार वाहन चालक भागा, तलाश शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। जिले के कोटरंका पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले जगलानू क्षेत्र में रविवार को हिट एंड रन का एक गंभीर मामला सामने आया है। इसमें एक महिला को अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जीएमसी जम्मू रेफर किया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बुद्धल के केवल निवासी महिला फरीदा बेगम पत्नी मोहम्मद इकबाल सड़क किनारे वाहन का इंतज़ार कर रही थीं। इसी दौरान पीछे से आए एक तेज रफ्तार वाहन चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद अज्ञात चालक भाग गया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल महिला को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे जीएमसी राजोरी रेफर कर दिया गया। वहां से महिला की बिगड़ती हालत को देखते हुए जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।
वहीं घटना के बाद इलाके के लोगों में भारी रोष देखने को मिला। स्थानीय निवासियों ने पुलिस से मांग की है कि फरार चालक को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई की जाए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अज्ञात वाहन चालक की पहचान के प्रयास जारी हैं।
प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को इस घटना से संबंधित कोई जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि आरोपी को जल्द पकड़कर कानून के दायरे में लाया जा सके।
Trending Videos