सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   administrative news

Rajouri News: राजोेरी-पुंछ में एनटीईपी और राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के कार्यान्वयन की समीक्षा

विज्ञापन
administrative news
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
Trending Videos


राजोेरी । एनएचएम जम्मू-कश्मीर के मिशन निदेशक बसीर उल हक चौधरी ने राजोरी में राजोेरी और पुंछ में राष्ट्रीय टीबी रोग उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) और अन्य राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रमों के कार्यान्वयन और प्रगति की समीक्षा बैठक की।

बैठक में राष्ट्रीय टीबी रोग उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) के तहत दोनों ज़िलों में शुरू किए गए उपचार और परीक्षण प्रोटोकॉल पर ध्यान केंद्रित किया गया, ताकि 2025 तक टीबी उन्मूलन के सरकारी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके। निदेशक ने जिला और ब्लॉक स्तर पर प्रगति का आकलन किया और मेडिकल कॉलेजों, ज़िला अस्पतालों, निजी चिकित्सकों और सामुदायिक भागीदारी की सक्रिय भागीदारी के माध्यम से गहन जांच अभियान, मामलों की सूचना और पुष्ट मामलों के उपचार की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने सीबीएनएएटी/ट्रूनैट मशीनों के अधिकतम उपयोग, निर्बाध निदान सेवाओं को सुनिश्चित करने, दवा आपूर्ति श्रृंखला में सुधार और एनटीईपी कार्यक्रम के तहत कार्यरत आशा कार्यकर्ताओं और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के माध्यम से नियमित अनुवर्ती कार्रवाई, परामर्श और पर्यवेक्षण के माध्यम से उपचार अनुपालन पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed