सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   army news

Rajouri News: सीमापार की हर गतिविध पर कड़ी नजर बनाए रखें जवान

विज्ञापन
army news
विज्ञापन
-जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल पीके मिश्रा ने एलओसी की अग्रिम चौकीयों का किया दौरा
Trending Videos


संवाद न्यूज़ एजेंसी

राजोरी। व्हाइटनाइट कॉर्प्स के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल पीके मिश्रा ने जीओसी एस ऑफ स्पेड्स डिवीजन मेजर जनरल कौशिक मुखर्जी के साथ मौजूदा सुरक्षा स्थिति का आकलन करने और नियंत्रण रेखा पर तैनात सैनिकों की ऑपरेशनल तैयारी की समीक्षा के लिए नौशेरा सेक्टर के अग्रिम इलाकों का दौरा किया। जवानों को एलओसी के उस पार होने वाले हर गतिविधि पर कड़ी नजर बनाए रखने और घुसपैठ के किसी भी प्रयास को विफल करने के लिए सतर्कता और चौकसी बढ़ाने के लिए कहा। दुश्मन को उसी की भाषा मे मुंहतोड़ जवाब देने के लिए निर्देश जारी किए गए।
जीओसी ने क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा में मिशन की प्रभावशीलता सुनिश्चित करने के लिए नियंत्रण रेखा पर मजबूत रक्षात्मक और निगरानी उपायों को बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने सैनिकों के साथ बातचीत की। उन्हें आतंकवादियों के खिलाफ चलाने वाले ऑपरेशन और घुसपैठ को रोकने के लिए बनाई गई रणनीति से भी अवगत कराया गया। उन्होंने सीमावर्ती जिला राजोरी के नौशेरा स्थित अग्रिम चौकियों का दौरा के दौरान उन्हें नियंत्रण रेखा पर सेना के ग्रिड के साथ-साथ सेना की परिचालन तैयारी से भी अवगत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने एलओसी सहित जिले में सभी सुरक्षा बलों के बीच उत्कृष्ट तालमेल की सराहना करते हुए अधिकारियों को जिले के लोगों के लिए एक सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed