सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   arnia news, polly house series

Rajouri News: पॉली हाउस योजना धरातल पर फेल

विज्ञापन
arnia news, polly house series
सांबा जिले के गांव अबताल में ओंकार सिंह रंधावा का क्षतिग्रस्त पाॅली हाउस। संवाद
विज्ञापन
कृषि विभाग किसान और वेंडर के बीच तालमेल नहीं
Trending Videos

क्षतिग्रस्त पॉलीहाउस की नहीं की जा रही है मरम्मत
अरनिया। एचएडीपी (हॉलिस्टिक एग्रीकल्चर डेवलपमेंट प्रोग्राम) समग्र योजना के तहत हाईटेक पॉली हाउस की योजना धरातल पर फेल होती दिख रही है। कृषि विभाग किसान और वेंडर के बीच किसी प्रकार का तालमेल न होने के कारण किसान परेशान है। जिला सांबा के साथ-साथ जिला जम्मू में भी किसानों की हाईटेक पाली हाउस की समस्या वेंडर से संबंधित सामने आई है। जिसमें कृषि विभाग किसानों और वेंडर के बीच सेतु की बजाय खामोश है। किसान आर्थिक रूप से सशक्त होने के बजाय कर्ज के मकड़जाल में फंस गए हैं।

जिला सांबा में तीन और नए किसान हाईटेक पॉली हाउस के अधोमानक निर्माण को लेकर चिंतित हैं। जम्मू में भी एक किसान पॉलीहाउस निर्माण में गड़बड़ी का शिकार हुआ है। नियमतः वेंडर को पॉलीहाउस का रखरखाव तीन साल तक करने का प्रावधान है। मगर यह धरातल पर होता नहीं दिख रहा है। आरोप है कि पॉली हाउस ढांचे को आंधी या तेज हवा से हुई क्षति को वेंडर ठीक नहीं कर रहे हैं। वेंडरों का कहना है कि किसान की तरफ से पैसा पूरा न मिलने के चलते क्षतिग्रस्त पॉली हाउस की मरम्मत नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू की तहसील बिश्नाह के गांव देओली निवासी अजीत सिंह ने बताया कि 2 महीने पहले तूफान से उनके पॉली हाउस की सीट फट गई है। इसके कारण बारिश का पानी पॉली हाउस के अंदर जा रहा है और फसल को नुकसान हो रहा है। मौजूदा समय में खीरे की फसल और सब्जियों की पनीरी बारिश से खराब हो रही है। वेंडर को मरम्मत के लिए कहा जा रहा है लेकिन वेंडर टालमटोल कर रहा है।

जिला सांबा की तहसील राजपुरा के गांव पलूरा के किसान पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि मार्च महीने की शुरुआत में वेंडर ने पॉलीहाउस बनाकर सौंप दिया। उसी माह तूफान से पॉली हाउस क्षतिग्रस्त हो गया। उसमें टमाटर लगाया था। वेंडर ने समय पर पॉली हाउस की मरम्मत नहीं की। फसल बर्बाद हो गई और दो लाख रुपये का नुकसान हो गया।
उन्होंने कहा कि पॉलीहाउस का मेरे ऊपर कोई बकाया नहीं है। कृषि विभाग की पॉली हाउस योजना ने सशक्त बनाने की बजाय मुझे कर्जदार बना दिया है। बैंक से 4,00000 कर्ज लेने के बाद अग्रिम राशि वेंडर इमरान मलिक को दी थी। वेंडर पांच महीने तक उन पैसों को इस्तेमाल करता रहा और मैं ब्याज भरता रहा। सब्सिडी जारी होने पर उसने वापस किया। मैं मानसिक रूप से तनाव में आ गया हूं। छह महीने बीतने के बाद भी पॉली हाउस की मरम्मत नहीं हो पाई है।
कृषि विभाग और वेंडर की मिलीभगत से किसान इस योजना से लाभान्वित होने के बजाय कुचक्र में फंस गया है। क्षतिग्रस्त पॉली हाउस वेंडर ठीक नहीं कर रहा है। खीरे की फसल बर्बाद हो चुकी है। मौजूदा समय में पॉली हाउस खाली पड़ा है। वेंडर फोन तक नहीं उठा रहे। डीसी को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए।
ओंकार सिंह, किसान गांव अवताल

तूफान से पॉली हाउस का ढांचा क्षतिग्रस्त हो गया है। दो महीने पहले टमाटर की फसल बर्बाद हो चुकी है। वेंडर सुन नहीं रहा है।
कुलदीप राज शर्मा, किसान राजपुरा

जिन किसानों ने पैसों का भुगतान पूर्ण रूप से नहीं किया है उनके पॉली हाउस की मरम्मत नहीं की जाएगी।
संदीप तनेजा, वेंडर
किसान कुलदीप राज शर्मा का 2,70,000 रुपये बकाया है जिसे वह चुकता नहीं कर रहे हैं। उनके पॉली हाउस की मरम्मत इसीलिए नहीं की जा रही है। पुरुषोत्तम सिंह का पॉली हाउस अगले कुछ दिनों तक ठीक कर दिया जाएगा। मजदूरों की कमी के चलते मरम्मत कार्य में देरी हुई है।
इमरान मलिक, वेंडर

मामले पर तत्काल संज्ञान लिया जाएगा। क्षतिग्रस्त होने पर पॉली हाउस बंद रखना सरासर गलत है। हाईटेक पॉली हाउस योजना किसान को सशक्त और समृद्ध बनाने के लिए लॉन्च की गई है। इसमें किसी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसान और वेंडर के बीच के मामले की गहनता से जांच की जाएगी।
- अनिल गुप्ता, निदेशक, कृषि विभाग जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed