{"_id":"69d813ee8b06ed2fdb0205d7","slug":"jammu-kashmir-news-rajouri-news-c-272-1-raj1001-106965-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: खंभों पर गिरे पेड़, कई वाहन क्षतिग्रस्त, क्षेत्र में छाया अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: खंभों पर गिरे पेड़, कई वाहन क्षतिग्रस्त, क्षेत्र में छाया अंधेरा
विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। जिला मुख्यालय राजोरी में बुधवार रात जिला अस्पताल के पुराने भवन और लड़कों के सरकारी मॉडल हायर सेकेंडरी सकूल के पास अचानक कुछ पेड़ बिजली के खंभों पर गिर गए। इससे खंभे गिरने से सड़क किनारे खड़े कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इससे स्थानीय लोगों में भारी रोष व्याप्त है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देर रात खंभे टूटने से क्षेत्र में अंधेरा छा गया। इससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना में कुछ दोपहिया और चारपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। कुछ वाहनों के शीशे टूट गए, जबकि कुछ का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि उस समय सड़क पर ज्यादा आवाजाही नहीं थी और न ही वाहनों में कोई बैठा हुआ था। अन्यथा कोई बड़ा जानमाल का नुकसान हो सकता था।
स्थानीय निवासी रादिश गुप्ता, मोहम्मद जमील आदि ने प्रशासन और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि पुराने और कमजोर पेड़ों तथा जर्जर बिजली के खंभों की समय-समय पर जांच नहीं की जाती। लोगों का कहना है कि कई बार इस संबंध में शिकायतें भी की गईं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। घटना के बाद मौके पर पुलिस और बिजली विभाग की टीम पहुंची और रास्ता साफ करने का काम शुरू किया। क्षतिग्रस्त बिजली लाइन को ठीक करने के प्रयास भी किए जा रहे हैं, ताकि क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल की जा सके।
स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे खतरनाक पेड़ों और खंभों की जल्द पहचान कर उन्हें हटाया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों से बचा जा सके। साथ ही नुकसान झेलने वाले वाहन मालिकों को उचित मुआवजा देने की भी मांग की गई है।
Trending Videos