{"_id":"69d6c1d864c3b92e92090fdc","slug":"jammu-kashmir-news-rajouri-news-c-272-1-raj1001-106964-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: राजोरी में चलाया अभियान, 20 से अधिक ई-ऑटो जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: राजोरी में चलाया अभियान, 20 से अधिक ई-ऑटो जब्त
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस के कर्मी वाहनों की जांच करते हुए।
- फोटो : rajori news
विज्ञापन
राजोरी। मोटर वाहन विभाग ने पुलिस के साथ मिलकर मंगलवार को पुलिस लाइन के बाहर संयुक्त ट्रैफिक नाका लगाया। इस दौरान परिवहन नियमों का उल्लंघन करते पाए गए 20 से अधिक ई-ऑटो को जब्त किया गया और उनके चालान काटे गए।
यह नाका एआरटीओ राजोरी राजेश गुप्ता की निगरानी में लगाया गया। इसमें एसएचओ राजोरी और दोनों विभागों के निरीक्षक व उप-निरीक्षक स्तर के अधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी की।
अभियान के दौरान बिना वैध दस्तावेजों के चलने वाले, बिना लाइसेंस ड्राइविंग करने वाले और निर्धारित रूट से बाहर संचालन करने वाले ई-ऑटो चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने उन ई-ऑटो को भी जब्त किया जो आसपास के तहसीलों से राजोरी शहर में प्रवेश कर अवैध रूप से संचालन कर रहे थे और यातायात जाम की स्थिति पैदा कर रहे थे।
अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के अनधिकृत संचालन न केवल मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन है, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा पैदा करते हैं। प्रवर्तन टीम ने उन वाहनों पर भी कार्रवाई की, जिनमें अतिरिक्त सिटिंग क्षमता जोड़कर संशोधन किया गया था या जिनमें अवैध साउंड सिस्टम लगाए गए थे, जो निर्धारित परिवहन मानकों का उल्लंघन हैं।
एआरटीओ ने कहा कि आने वाले दिनों में इस तरह के संयुक्त अभियान और तेज किए जाएंगे ताकि सड़कों पर अनुशासन बना रहे और लोगों को सुरक्षित यात्रा सुविधा मिल सके।
Trending Videos