{"_id":"69d6bf42b22f390cda07dfb5","slug":"jammu-kashmir-news-rajouri-news-c-272-1-raj1001-106959-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: कॉलेजों में एक हजार से अधिक पौधे लगाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: कॉलेजों में एक हजार से अधिक पौधे लगाए गए
विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। गवर्नमेंट पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज (जीपीजीसी) राजोरी ने पूरे जिले में मेगा पौधरोपण अभियान का नेतृत्व किया। इस पहल के तहत शैक्षणिक संस्थानों को एकजुट कर हरित क्षेत्र बढ़ाने और युवाओं में पर्यावरण के प्रति जागरूकता विकसित करने का प्रयास किया गया। इस दौरान कॉलेजों में एक हजार से अधिक पौधे लगाए गए।
कार्यक्रम में पशुपालन विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी हाजी मोहम्मद याकूब मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने वनीकरण और पर्यावरण संरक्षण की वैश्विक आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करना हम सभी की साझा नैतिक जिम्मेदारी है। जीपीजीसी राजोरी परिसर में 2 दिन तक चले इस कार्यक्रम मे 50 से अधिक पौधे लगाए गए, जिनमें देवदार सहजन मोरिंगा, रीठा, कैसिया और कटहल शामिल हैं, जो जैव विविधता को बढ़ाने की दिशा में एक रणनीतिक प्रयास है।
यह अभियान जिले के कई कॉलेजों जीडीसी थन्नामंडी, जीडीसी कोटरंका, जीडीसी बुद्धल, जीडीसी डुंगी, जीडीसी कालाकोट, जीडीसी सुंदरबनी, जीडीसी नौशेरा और जीडीसी दरहाल की सक्रिय भागीदारी से सफल हुआ। इन सभी संस्थानों ने मिलकर अपने-अपने परिसरों और आसपास के क्षेत्रों में 950 से अधिक पौधे लगाए।
इस अभियान में छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने न केवल पौधे लगाए बल्कि उनकी देखभाल और संरक्षण का संकल्प भी लिया।
Trending Videos