सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   jammu kashmir news

Rajouri News: राजोरी में दोपहर बाद थमी बारिश, मौसम हुआ साफ, निकली धूप

विज्ञापन
jammu kashmir news
विज्ञापन
राजोरी। दो दिन के बाद बुधवार दोपहर बाद राजोरी मे मौसम में सुधार देखने को मिला। इससे आम जनता ने राहत की सांस ली। सुबह से आसमान में घने बादल छाए रहे और राजोरी शहर व आसपास के क्षेत्रों के अलावा ज़िले के अन्य कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश होती रही, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ।
Trending Videos

हालांकि दोपहर के बाद बारिश धीरे-धीरे थम गई और मौसम में कुछ हद तक साफ़ हुआ और धूप भी निकली। इससे पहले लगातार बारिश के चलते शहर और ग्रामीण इलाकों में सामान्य जीवन प्रभावित रहा। सड़कों पर कीचड़, जलभराव और फिसलन की स्थिति देखने को मिली। इससे लोगों को आवाजाही में कठिनाई का सामना करना पड़ा। ठंड में भी अचानक बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे अप्रैल माह में सर्दी जैसे हालात बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मौसम की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने बुधवार को एडवाइजरी जारी कर लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। गाड़ियों पर लाउड स्पीकर की मदद से जिला प्रशासन ने विशेष रूप से लोगों को निर्देश दिए कि वो नदियों, नालों और जलाशयों के पास जाने से बचें। जंगलों और पहाड़ी इलाकों में अनावश्यक आवाजाही न करें, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें और खराब मौसम में यात्रा से परहेज करें।
प्रशासन ने यह भी चेतावनी दी है कि बारिश के चलते जलस्तर अचानक बढ़ सकता है, जिससे खतरा उत्पन्न हो सकता है। इसलिए लोग किसी भी नदी नाले के पास न जाएं। वहीं बारिश रुकने के बाद बाजारों और सड़कों पर धीरे-धीरे गतिविधियां सामान्य होने लगीं। हालांकि प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों को अभी भी सतर्क रहने की सलाह दी है क्योंकि आने वाले दिनों में फिर से बारिश की संभावना से इनकार नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed