सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   GOC of White Knight Corps Visits Gursai Mugla

Operation Sheruwali: ऑपरेशन शेरुवाली की प्रगति की समीक्षा, व्हाइट नाइट कोर के GOC ने गंभीर मुगला का किया दौरा

अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी Published by: Nikita Gupta Updated Tue, 02 Jun 2026 03:33 PM IST
विज्ञापन
सार

व्हाइट नाइट कोर के जीओसी ने सीआईएफ रोमियो के साथ गंभीर मुगला क्षेत्र का दौरा कर 'ऑपरेशन शेरुवाली' की प्रगति और जमीनी सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की।

GOC of White Knight Corps Visits Gursai Mugla
मौजूदा सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करते जीओसी - फोटो : सेना
विज्ञापन

विस्तार

व्हाइट नाइट कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) ने काउंटर इंसर्जेंसी फोर्स (सीआईएफ) रोमियो के साथ मंगलवार को गंभीर मुगला क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने 'ऑपरेशन शेरुवाली' की प्रगति और जमीनी स्तर पर मौजूदा सुरक्षा स्थिति की विस्तृत समीक्षा की।

Trending Videos


सेना के अनुसार इस दौरे में जीओसी को ऑपरेशन की रणनीति, चल रही कार्रवाई और उसे सफल बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही दुर्गम इलाकों में तैनात जवानों को दी जा रही लॉजिस्टिक सपोर्ट व्यवस्था की भी समीक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि जीओसी ने मौके पर तैनात सभी रैंक के जवानों की सराहना की। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी सैनिकों का मनोबल ऊंचा है और वे पूरी निष्ठा और दृढ़ संकल्प के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। सेना ने कहा कि 'व्हाइट नाइट कोर' पूरी तरह मिशन रेडी है और क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए लगातार ऑपरेशनल उत्कृष्टता के साथ कार्य कर रही है। ऑपरेशन से जुड़े प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed